फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two police station line spot, soldiers suspended and 288 soldiers transferred

दो थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, सिपाही निलंबित व 288 सिपाहियों का तबादला

Sun, 15 Mar 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two police station line spot, soldiers suspended and 288 soldiers transferred
बहराइच। जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दरुुस्त बनाए रखने के लिए एसपी ने रुपईडीहा व नानपारा कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया हैं। रुपईडीहा थाने में तैनात एक सिपाही को अपराधियों से साठगांठ रखने के आरोप व सोशल मीडिया पर वायरल आडियो के बाद निलंबित किया गया है। वहीं, 288 सिपाहियों का भी तबादला एसपी ने किया है। एसपी की ओर से किए गए इस बड़े फेरबदल से विभाग में हड़कंप मच गया। विभागीय सूत्रों की मानें तो जल्द ही कुछ और थानाध्यक्षों पर एसपी की नजर टेढ़ी हो सकती है। कई इंस्पेक्टरों को थाने की कमान मिल सकती है तो कई थानाध्यक्ष को पुलिस लाइन भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

एसपी विपिन मिश्रा ने जिले में चार्ज संभालने के बाद पहली बार बड़ी फेरबदल की कार्रवाई की है। बार्डर पर लगातार हो रही तस्करी पर रोक न लगा पाने में नाकाम रुपईडीहा थानाध्यक्ष मनीष पांडेय व नानपारा कोतवाल संतोष कुमार सिंह को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। रुपईडीहा थाने में तैनात सिपाही इंद्र प्रकाश सिंह को अपराधियों से साठगांठ व सोशल मीडिया पर आडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने सीओ कैसरगंज कार्यालय में तैनात निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को रुपईडीहा थाने का प्रभार सौंपा है। सीओ नानपारा कार्यालय में तैनात निरीक्षक हेमंत कुमार को सुजौली थाने की कमान दी है। सुजौली थाने में तैनात थानाध्यक्ष रामजी यादव को प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एसपी ने 288 सिपाहियों का भी तबादला किया है। एसपी ने बताया कि बेहतर कानून-व्यवस्था बनाएं रखने के लिए तबादला किया गया है। कार्यों में लापरवाही करने वाले थानाध्यक्षों की जगह पुलिस लाइन होगी। बेहतर कार्य करने वाले थानाध्यक्षों को मौका दिया जाएगा। विभागीय सूत्रों की मानें तो जल्द ही और थानाध्यक्षों पर गाज गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed