फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two pickup vehicles collide at Tikora Turn; three injured.

Bahraich News: टिकोरा मोड़ पर दो पिकअप वाहन भिड़े, तीन घायल

Mon, 21 Sep 2026 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two pickup vehicles collide at Tikora Turn; three injured.
हाईवे पर हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाते पुलिसकर्मी।
बौंडी। लखनऊ मार्ग स्थित टिकोरा मोड़ के पास सोमवार सुबह दो पिकअप वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। सोमवार सुबह एक पिकअप पोल्ट्री फार्म से मुर्गे लादकर लखनऊ जा रहा था। वहीं दूसरा पिकअप लखनऊ की ओर से सब्जियां लेकर बहराइच आ रहा था।
विज्ञापन

टिकोरा मोड़ के पास दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों पिकअप क्षतिग्रस्त हो गए। मुर्गे लदे वाहन के क्षतिग्रस्त होने से उसमें रखे मुर्गे सड़क पर फैल गए। हादसे में माती, बाराबंकी निवासी मुर्गे लदे पिकअप के चालक मो. रईस (32), दूसरे पिकअप के चालक अशोक (36) और सहयोगी गोलू (28) घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

मोड़ पर तैनात होगी क्रिटिकल कॉरिडोर टीम
एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। टिकोरा मोड़ को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया जा चुका है। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यहां क्रिटिकल कॉरिडोर टीम की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed