फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   two PHC will be constructed

2.76 करोड़ की लागत से बनेगी दो पीएचसी

Wed, 26 Jun 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
two PHC will be constructed
बहराइच। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। इनके निर्माण पर 2.76 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन की ओर से प्रथम किश्त अवमुक्त कर दी गई है। ऐसे में अब क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए भटकना नहीं होगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से भी पात्र आच्छादित हो सकेंगे।
विज्ञापन

सेहत हजार नियामत है। शरीर स्वस्थ रहने पर ही समाज और देश का विकास होता है। इसी के चलते जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कैसरगंज और सदर तहसील क्षेत्र में दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण को शासन ने हरी झंडी दी है।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि सदर तहसील क्षेत्र में बभनियावां गांव के निकट जमीन का चिन्हीकरण किया गया है। अगले सप्ताह निर्माण कार्य का शुभारंभ होगा। कहा कि इसके अलावा कैसरगंज क्षेत्र के गोड़हिया नंबर-एक में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण होने से लगभग साढ़े पांच लाख की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तरीके से मिल सकेंगी। प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर एक करोड़ 38 लाख 31 हजार का बजट निर्धारित है। प्रथम चरण में निर्माण के लिए 50-50 लाख की किश्त अवमुक्त की गई है। कोशिश है कि वर्ष 2020 के मई तक निर्माण कार्य पूरा करवा दिया जाए।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह ने कहा कि विकास खंड शिवपुर के बरदहा कला में पांच करोड़ नौ लाख 58 हजार की लागत से सीएचसी का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रथम किश्त दो करोड़ 54 लाख अवमुक्त हुई थी। उससे लगभग आधा कार्य हो चुका है। कोशिश है कि अक्तूबर तक निर्माण कार्य पूरा हो जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
स्वास्थ्य विभाग के अवर अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि सीएचसी बरदहा कला निर्माणाधीन है। कार्यदायी संस्था आवास विकास के माध्यम से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। गुणवत्ता का नियमित परीक्षण हो रहा है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह ने बताया निर्माणाधीन सीएचसी बरदहा कला में डिजिटल एक्स-रे, पैथालॉजी व अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर का निर्माण कराया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दौड़ना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed