फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two people died while three seriously injured two in critical condition in separate accidents in Bahraich

Bahraich News: अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल... दो की हालत नाजुक

Sat, 09 Aug 2025 05:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Aug 2025 05:14 PM IST
सार

बहराइच में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
Two people died while three seriously injured two in critical condition in separate accidents in Bahraich
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बहराइच में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनाओं से रक्षाबंधन पर्व की खुशियां गम में बदल गईं। 

विज्ञापन


मोतीपुर के ग्राम पंचायत पैरुवा कंचनपुर निवासी पंकज (18) 15 दिन पहले दिहाड़ी मजदूरी के लिए श्रावस्ती के इकौना गया था। शुक्रवार देर रात वह रक्षाबंधन पर्व पर राखी बंधवाने के लिए अपने साथियों के साथ घर लौट रहा था। बहराइच के झिंगहा घाट से बस पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहा था। 
विज्ञापन


इसी समय तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। साथियों ने परिजनों को खबर दी तो घर में चीख-पुकार मच गई। घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दूसरा मामला पयागपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोदौरा मौजा अरकापुर का है। यहां के निवासी सिद्धनाथ (45) बीते सप्ताह किसी काम से पैदल खुटहना चौराहे जा रहे थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा था, फिर घर आ गए थे। शुक्रवार देर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
 

अलग-अलग हादसों में तीन घायल, दो की हालत गंभीर

पहली घटना रामगांव क्षेत्र की है। मेटापुरवा निवासी सुनील कुमार (26) राखी बंधवाने अपनी ससुराल चौखड़िया गए थे। पिता पुत्तन ने बताया, वापस लौटते समय बेगमपुर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
 

दूसरी घटना मोतीपुर के गूढ़ गांव की है। यहां की मुबारकुन (46) सुबह चौराहे से सामान लेकर घर लौट रही थीं। इसी समय तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। बहू सोनी ने बताया कि हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मिहींपुरवा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज, बहराइच के लिए रेफर किया गया है। वहां वह आईसीयू में भर्ती हैं।

तीसरी घटना फखरपुर के प्यारेपुर खैराबाजार निवासी प्रीति (22) के साथ हुई। वह दवा लेने शहर गई थीं। लौटते समय मरौचा के पास सवारी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में प्रीति को गंभीर चोटें आई हैं। बहन मौसमी ने बताया कि राहगीरों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। टेंपो में सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed