{"_id":"601c2aa58ebc3e4b39106a93","slug":"two-people-died-in-accidents-bahraich-news-lko563202439","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1जरवल (बहराइच)। जरवलरोड थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। चक्कर आने से युवक की नदी में गिरने से मौत हो गई। वहीं, अधेड़ व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई।
जरवलरोड थाना अंतर्गत नासिरगंज कोनिया गांव निवासी रानू (20) पुत्र हरिनाम निषाद बुधवार देर शाम घर के पास टहल रहा था। वह टहलते हुए बांध पर पहुंचा। तभी चक्कर आने से वह बांध से नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। उधर इसी थाना क्षेत्र के भगोलेपुरवा पारा परशुरामपुर निवासी प्रह्लाद (55) पुत्र रामदयाल साइकिल से अपनी पुत्री की ससुराल महादेवा बाराबंकी जा रहा था।
गुरुवार सुबह 10 बजे घाघराघाट के पास तेज रफ्तार कार ने प्रह्लाद को कुचल दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार का कहना है कि मृतक के पुत्र विनोद कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। युवक व अधेड़ की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।