{"_id":"6914e1241782e97533041146","slug":"two-pathology-seals-three-get-notice-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-139599-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दो पैथोलॉजी सील, तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दो पैथोलॉजी सील, तीन को नोटिस
Thu, 13 Nov 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल सीमा से सटे बाबागंज क्षेत्र में बुधवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की। टीम ने दो पैथोलॉजी को सील करते हुए तीन को कारण बताओ नोटिस और एक हॉस्पिटल को चेतावनी जारी की।
एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग वर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में न्यू पैथोलॉजी एंड डायग्नोस्टिक सेंटर मल्हीपुर रोड बाबागंज और वर्मा पैथोलॉजी बाबागंज को सील किया गया। वहीं, नोवा केयर हॉस्पिटल, घोष पॉलीक्लीनिक और एसएफ पॉलीक्लीनिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
केयर डायग्नोस्टिक सेंटर बाबागंज को बायोमेडिकल वेस्ट सिस्टम और फायर सेफ्टी सिस्टम न होने पर चेतावनी दी गई। डॉ. वर्मा ने बताया कि यदि निर्धारित समय में नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो संबंधित सेंटरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।