{"_id":"63ea84c46e1ea772620947c5","slug":"two-nurses-transferred-after-recovery-video-goes-viral-bahraich-news-c-13-1-87091-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: वसूली का वीडियो वायरल होेने के बाद दो नर्सों का स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: वसूली का वीडियो वायरल होेने के बाद दो नर्सों का स्थानांतरण
Tue, 14 Feb 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। प्रसूताओं के परिवारवालों से वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद पयागपुर सीएचसी की दोनों स्टाफ नर्सों का स्थानांतरण कर दिया गया है। साथ ही जांच के लिए चार सदस्यीय टीम भी गठित की गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकासदीप वर्मा ने बताया कि स्टाफ नर्स लता पांडेय को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खुटेहना व सोनम प्रसाद को रामनगर खजुरी स्थानांतरित कर दिया गया है।
वहीं, जांच टीम में दो चिकित्सक डॉ. रहमतुल्लनिशा व डॉ. आलोक कुमार और फार्मासिस्ट अतीक अहमद व स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रमेश कुमार को शामिल किया गया है। जांच टीम एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देगी। कार्रवाई से सीएमओ डॉ. एसके सिंह को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है।