फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two municipalities and five nagar panchayats will be developed with Rs 15 crores.

Bahraich News: 15 करोड़ से दो नगर पालिका, पांच नगर पंचायतों का होगा विकास

Wed, 27 Dec 2023 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two municipalities and five nagar panchayats will be developed with Rs 15 crores.
बहराइच। जिले की नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में स्वच्छता से लेकर सौंदर्यीकरण समेत तमाम विकास के काम करवाए जाएंगे। साथ ही विभिन्न वार्डों में खस्ताहाल पड़े मार्गों, जर्जर नालियों व खड़ंजों का भी निर्माण होगा। इसके लिए शासन की ओर से 15 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। बजट के अनुसार विभिन्न विकासपरक कार्यों का खाका तैयार करने के लिए डीएम ने बृहस्पतिवार को एडीएम, एसडीएम व ईओ की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


जिले में दो नगर पालिका परिषद बहराइच सदर व नानपारा हैं। इसके साथ ही पांच नगर पंचायतें, जिनमें रिसिया, मिहींपुरवा, रुपईडीहा, जरवल व पयागपुर हैं। इनमें लगभग 15 लाख से अधिक की आबादी निवास करती है। लेकिन इन नगर निकायों के कई वार्ड ऐसे हैं, जहां गंदगी व अस्वच्छता का साम्राज्य है। यही नहीं कई वार्डों में नालियों व सड़कों की स्थिति बेहद दयनीय है। इनके निर्माण के लिए स्थानीय निवासी काफी दिनों से मांग कर रहे हैं, जिसे देखते हुए शासन की ओर से विभिन्न वार्डों में व्याप्त गंदगी व विकासपरक कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से मिले बजट के अनुसार विभिन्न कार्य करवाने व उसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए डीएम मोनिका रानी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में विभिन्न निकायों के वार्डों की समस्या दूर करने के लिए आवश्यकतानुसार बजट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



छोटे पार्क बनवाने की तैयारी
ज्यादा फोकस निकाय क्षेत्र में स्वच्छता व सौंदर्यीकरण पर किया जाएगा। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस बजट से विभिन्न वार्डों में स्वच्छता के लिए डस्टबिन, कचरा उठाने के लिए वाहन आदि की खरीद की जाएगी। साथ ही ज्यादा कूड़ा निकलने वाले स्थानों का सौंदर्यीकरण करवाते हुए छोटे-छोटे पार्क बनाने की तैयारी है, ताकि लोग वहां कूड़ा न फेंकें।



खस्ताहाल मार्गों व नालियों का भी नवनिर्माण
नगर निकायों के लिए मिले 15 करोड़ के बजट से विभिन्न वार्डों में खस्ताहाल मार्गों के सुदृढ़ीकरण का काम भी करवाया जाएगा। साथ ही विभिन्न वार्डों में चोक पड़ी नालियों की मरम्मत व आवश्यकता अनुसान नई नालियों के निर्माण पर भी फोकस किया जाएगा। हालांकि किस पालिका व नगर पंचायत में कितने बजट की आवश्यकता है और क्या-क्या जरूरी कार्य करवाए जाने हैं, इसका अंतिम फैसला आयोजित बैठक में लिया जाएगा।

विभिन्न कार्य होंगे
सात नगर निकायों में विकासपरक कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये मिले हैं, जिसमें सौंदर्यीकरण से लेकर स्वच्छता समेत विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे।
- मोनिका रानी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed