फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two months pregnant woman found hanging from noose

Bahraich News: फंदे से लटकती मिली दो माह की गर्भवती

Wed, 10 Apr 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 10 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two months pregnant woman found hanging from noose
बहराइच। रानीपुर थाना क्षेत्र में निवासी विवाहिता का शव मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। मृतका दो माह की गर्भवती थी। मौत की सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन


श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के रामपुरपैड़ा निवासी मीनू (23) का विवाह एक वर्ष पूर्व रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौडरिया निवासी अशोक के साथ हुआ था। मीनू का शव मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। वह दो माह की गर्भवती थी। मौत की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई पवन ने आरोप लगाते हुए बताया कि सोमवार की देर रात उसने चाची से फोन पर बात की थी। इस दौरान सुबह उसके पति अशोक का अचानक फोन आया कि उसकी मौत हो गई है। भाई ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उसकी बहन की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। रानीपुर थाना प्रभारी आरती वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed