फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two lakh farmers of PM Samman Nidhi will get KCC

पीएम सम्मान निधि के दो लाख किसानों को मिलेगा केसीसी

Tue, 11 Feb 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two lakh farmers of PM Samman Nidhi will get KCC
बहराइच के कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ा जाएगा। इसके लिए किसानों से फार्म भरवाने के लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। योजना के तहत करीब सवा दो लाख किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत डेढ़ लाख रुपये का कर्ज लेने वाले किसानों को किसी तरह का बंधक पत्र भी लगाने की जरूरत नहीं रहेगी। वहीं तीन लाख तक के कर्ज पर कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं देना होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कलेक्ट्रेट में 8 से 22 फरवरी तक 15 दिनों तक चलने वाले विशेष अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस अभियान के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी अपने बैंक शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ भी प्राप्त करेंगे। जिन लाभार्थियों के पास पूर्व से ही किसान क्रेडिट कार्ड है वे अपने ऋण सीमा के नवीनीकरण और उसे बढ़ाए जाने के लिए आवेदन करेंगे। ऐसे किसान जिनके किसान क्रेडिट कार्ड निष्क्रिय हो गए हैं वे भी नियमानुसार इसे सक्रिय कराकर नए ऋण सीमा को आवेदन करेंगे।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया का सरलीकरण करते हुए मात्र एक पृष्ठ का प्रारूप तैयार किया गया है। ऐसे किसान जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा नहीं है वे अपनी खतौनी एवं बोई जाने वाली फसलों के विवरण के साथ बैंक शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को निर्देश किया कि जिले में पीएम किसान सम्मान निधि से लाभान्वित लाभार्थियों की सूची, किसानों के नाम, पिता का नाम, निवास स्थान, ग्राम तहसील, ब्लॉक, खाता संख्या, आईएफएस कोड, बैंक का नाम, शाखा का नाम व मोबाइल नंबर संबंधी सूचना जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जनपद के अग्रणी बैक प्रबंधक को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जिले में पीएम किसान सम्मान निधि के कुल 357935 लाभार्थी हैं जिनमें से केवल 135497 लाभार्थी किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ ले रहे हैं। करीब सवा दो लाख किसानों को अब इसका लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों द्वारा पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों की बैठक कर उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में चलाये जा रहे विशेष अभियान की जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी और किसान क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। एलडीएम बलराम साहू ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी बैंकों का आह्वान किया कि मिशन मोड में कार्य करें और सभी किसानों को केसीसी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

यह मिलेगा लाभ
जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड एमपी बर्नवाल ने बताया कि रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार अब 1.60 लाख रुपये तक किसान क्रेडिट कार्ड के लिए किसी प्रकार का बंध पत्र नहीं लगेगा और तीन लाख रुपये तक किसी भी प्रकार का अतिरिक्त चार्ज भी नहीं लगेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अब पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी जन सेवा केंद्र पर जाकर भी किसान क्रेडिट कार्ड के लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed