फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two killed, two injured, including Asha Bahu in road accidents

सड़क हादसों में आशा बहू समेत दो की मौत, दो घायल

Sat, 27 Feb 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured, including Asha Bahu in road accidents
बहराइच। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में शुक्रवार की रात आशा बहू व निजी चौकीदार की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रुपईडीहा कस्बा निवासी बीना पति चेतराम आशा बहू के पद पर तैनात है। वह शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आई थी। देर शाम वापस लौटते समय पीएचसी के निकट ही तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। गंभीर हालत में उसे पीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर किया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली नगर के वजीरबाग निवासी रवींद्र केसरवानी के सोहरवा स्थित मकान पर चौकीदार रामकिशन रहता था। वह बाइक से शुक्रवार रात को कहीं जा रहा था। सोहरवा गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर चौराहे पर पैदल जा रहे टेड़वा उजार निवासी प्रेम नरायण को गजाधरपुर निवासी नूर आलम की बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। दोनों को सीएचसी फखरपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed