{"_id":"66b7b690ebca05f37501e774","slug":"two-killed-three-injured-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-118397-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल
Sun, 11 Aug 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
हुजूरपुर/बहराइच। थाना क्षेत्र हुजूरपुर में जुलाही बांसगांव मोड़ पर शुक्रवार रात कुछ ही दूरी पर हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। उधर, दो अन्य थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। मृतकों में एक गोंडा जिले का निवासी था।
हुजूरपुर थाना क्षेत्र में कर्नलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर जुलाही बांसगांव मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार करमुल्लापुर लाजिम मथुरा गांव निवासी त्रिलोकी (42) की मौके पर ही मौत हो गई। उसके भतीजे धनीराम ने बताया कि वह अपनी ससुराल भाटीकोड़ा गए थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। उनकी दो बेटी व एक बेटा है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
उधर, गोंडा जिले की कटरा बाजार मेहरबानाबाद फूलपुर निवासी बाइक सवार अंग्रेज उर्फ राजन (27) और उनके रिश्तेदार रमेश (32) को जुलाही बांसगांव मोड़ के पास ई रिक्शे ने टक्कर मार दी। इससे अंग्रेज की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
अंग्रेज के ससुर रामफेरे ने बताया कि वह बाइक से नवाबगंज स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। उनकी एक पुत्री है। वह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मौत से परिजनों में कोहराम है। हुजूरपुर प्रभारी निरीक्षक अनिल मिश्रा का कहना है कि चालक मौके पर ही ई रिक्शा छोड़कर भाग गया।
वहीं विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के कानभारी गांव निवासी यशवंत लाल पांडेय (40) की बाइक शुक्रवार को गांव के पास बेकाबू पलट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी तरह नानपारा कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज निवासी नुरुद्दीन उर्फ गोलू (15) अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां से लखनऊ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।