फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two killed, one injured in accidents

Bahraich News: हादसों में दो की मौत, एक घायल

Sat, 17 Jun 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 17 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured in accidents
बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मोतीपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने तांगे में टक्कर मार दी। हादसे में तांगा चालक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनुभापुर निवासी मोनू (27) अपने मामा जसवंत चौहान (40) के साथ शुक्रवार को पयागपुर स्थित रिश्तेदारी में गया था। वहां से रात को वह वापस आ रहा था। पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहना- हुजूरपुर मार्ग पर मोहनपुरमाफी के पास पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। हादसे में मोनू की मौत हो गई। उसका मामा जसवंत घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

मृतक के मौसेरे भाई उमेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक भाग गया था, लेकिन बाइक मौके पर पड़ी थी। पुलिस को तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस मुकदमा लिखने में आनाकानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र निवासी इरसाद अली (27) शुक्रवार रात तांगा लेकर जा रहा था। मोतीपुर थाना क्षेत्र में लखीमपुर-नानपारा मार्ग पर उसे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के चाचा गुड्डू ने बताया कि इरसाद नेपाल में भट्ठे पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed