फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   two killed in train accident

ट्रेन से कटकर दो की मौत

Wed, 08 Jul 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 08 Jul 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
जरवलरोड/उर्रा।
विज्ञापन
हादसों में एक रेलकर्मी समेत दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। सुबह जरवलरोड की रेलवे क्रॉसिंग पर काम कर रहा रेलकर्मी वैशाली एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं, रात में बेटी की ससुराल जा रहे अधेड़ का ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसल गया। जिससे गिरकर वह घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में अधेड़ ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

लखनऊ-गोरखपुर प्रखंड पर जरवलरोड स्टेशन के गेट संख्या 296-बी के पास डाउन रेल ट्रैक पर रेल कर्मचारी रामआधार (57) निवासी बबुरिहा सिलौटा थाना रामनगर बाराबंकी गैंग नंबर चार में मेट के पद पर तैनात था।

बुधवार सुबह गैंग नंबर चार के रेलकर्मी क्रॉसिंग संख्या 296-बी पर मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान लखनऊ से गोरखपुर जा रही वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन आ गई।
विज्ञापन


रामआधार ने ट्रैक से हटने की कोशिश की मगर तेज रफ्तार होने के चलते वो चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही कटकर मौत हो गई।

जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतक के परिवारीजनों को सूचना दी। इस पर मृतक के परिवारीजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कोतवाली मुर्तिहा के हरखापुर गांव निवासी गोकुल बहेलिया (54) पुत्र इतवारी की बेटी की ससुराल रिसिया थाना क्षेत्र में है।

मंगलवार रात को वह बेटी की ससुराल जाने के लिए मुर्तिहा रेलवे स्टेशन पहुंचा। जहां से उसे ट्रेन से रिसिया जाना था। जब वह मैलानी से गोंडा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पर सवार हो रहा था।


तभी पैर फिसलने से प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में गिर गया। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। जिससे गोकुल के हाथ-पैर कट गए। लहूलुहान हालत में गोकुल को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed