फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two killed in road accidents

Bahraich News: सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

Sun, 12 Apr 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 12 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents
बहराइच/नानपारा। सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसों का मुख्य कारण तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी बताया जा रहा है।
विज्ञापन



शुक्रवार देर रात रजवापुर निवासी दिनेश कुमार (30) इमलिया चौराहा स्थित अपनी दुकान बंद कर भतीजे आकाश के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पहले सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में आग लग गई। घायल आकाश को एंबुलेंस से सीएचसी नानपारा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी राजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं पुरैनी रज्जब निवासी सकीना (25) गांव के ही जगमोहन व मैसर जहां के साथ दवा लेने के लिए दरगाह स्थित अपने मायके आई थीं। शनिवार सुबह लौटते समय बरई बिलासा मोड़ पर एक निजी बस से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में सकीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगमोहन और मैसर जहां घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सकीना के ससुर अय्यूब अली ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर, रामपुर धोबियाहार निवासी वीरेंद्र कुमार और सूरज शुक्रवार रात करीब 10 बजे बाइक से अपनी रिश्तेदारी में नवाबगंज जा रहे थे। बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी चरदा ले जाया गया, जहां डॉ. महेश विश्वकर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।



-------------
हेलमेट नहीं लगाए थे बाइक सवार
नानपारा और दरगाह थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि अगर बाइक सवार हेलमेट लगाए रहते, तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed