फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two killed, eight including couple injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में दो की मौत, दंपती सहित आठ घायल

Sun, 04 Aug 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 04 Aug 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two killed, eight including couple injured in road accidents
बहराइच। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दंपती सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच हाईवे स्थित कटी नाला पुल के पास शुक्रवार की रात कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के बदईपुर गांव निवासी बाइक सवार रामशंकर (35) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे कैसरगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के चेचेरे भाई जगतराम ने बताया कि वह अपनी आंख की दवा लेने जरवलरोड गया था। वापस लौटते समय हादसे की शिकार हो गया। माता-पिता की मौत हो चुकी है। एक बड़ा भाई अर्जुन है। तीन बेटे व एक बेटी है। खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मौत से पत्नी मंजू सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जरवलरोड थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, श्रावस्ती जिले के भिनगा कुडरी मौजा अमोवा निवासी बाइक सवार सीताराम (36) की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह गांव से लक्ष्मण नगर जा रहे थे। जब उनकी बाइक रजगड़वा के पास पहुंची, तभी दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, रानीपुर थाना क्षेत्र के कलुआपुर निवासी अलीम (60) बाइक से घर लौट रहे थे। जेमरा गांव के पास मवेशी को बचाते समय उनकी बाइक सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। वहीं मटेरा थाना क्षेत्र के महरु गांव निवासी बाइक सवार देशराज (45) बेटी के घर सीतापुर से घर लौट रहे थे। किशुनपुर चौराहा के पास घायल अवस्था में पड़े मिले। किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसी तरह नवाबगंज थाना क्षेत्र के निबिया गांव बाइक सवार निवासी वीरेंद्र (30), भगतपुर निवासी साहिल (27) और समीर (28) बहराइच दवा लेने आ रहे थे। रिसिया मोड़ के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। देहात कोतवाली क्षेत्र के गजपतिपुर निवासी बाइक सवार ननकू यादव (40) बाइक में पेट्रोल डलवाने आ रहे थे। हेमरिया गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। नगर कोतवाली के सत्ती कुआं निवासी बाइक सवार दंपती शाहिद अंसारी (35), शमा परवीन (31) गजाधरपुर से बहराइच आ रहे थे। रास्ते में टिकौरा मोड़ के पास कार ने टक्कर मार दी। इससे सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed