{"_id":"65f5f050d902865d5d0d8d04","slug":"two-killed-as-roof-of-resort-collapses-bahraich-news-c-98-1-slko1011-111355-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रिसॉर्ट की छत गिरने से दो की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रिसॉर्ट की छत गिरने से दो की गई जान
Sun, 17 Mar 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
रिसॉर्ट की निर्माणाधीन छत गिरने के बाद मलबे से निकाले जा रहे मजदूर व जमा भीड़। -संवाद
मालिक समेत तीन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शुरू की छानबीन
बहराइच-सीतापुर मार्ग पर स्थित है रिजाॅर्ट, पांच घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, शुक्रवार की रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। कोतवाली देहात में बहराइच-सीतापुर मार्ग स्थित लेजर रिसॉर्ट में शुक्रवार रात निर्माण के दौरान छत ढहने में मरने वालों की संख्या दो हो गई है। मलबे के नीचे दर्जनों श्रमिक दब गए थे। हादसे की सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन ने अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्कत कर मलबे को हटाया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने रिजॉर्ट संचालक समेत तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के बहराइच-सीतापुर मार्ग पर टिकोरा मोड़ के पास लेजर रिसॉर्ट स्थित है। जहां बीते कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार की रात निर्माण के दौरान निर्माणाधीन भवन की छत भरभरा कर ढह गई। जिसके नीचे दर्जनों मजदूर दब गए। मजदूरों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी और मौके पर सैकड़ाें की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
वहीं एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्वत, एसडीएम प्रिंस वर्मा, एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा, सीओ सिटी राजीव सिसौदिया, कोतवाल देहात बृजेंद्र मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत कर दो जेसीबी, गैस कटर आदि की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और स्पताल भेजवाया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान रिसिया के शहनवाजपुर निवासी सलीम उर्फ नसीब (28) व इसी गांव के जोगेंद्र पाल (24) के रूप में हुई है। रोते परिजन मौके पर पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ये मजदूर हुए घायल
लेजर रिसॉर्ट में मलबे में दबने से जहां दो मजदूरों की मौत हो गई तो वहीं नौ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें हरदी थाना क्षेत्र के गोपचंदपुर निवासी अजय मौर्य (16), कोतवाली देहात के कटहा निवासी त्रिलोकी मौर्य (35), कटहा केशवपुर निवासी करन (22), गाेंडा जिले के खरगूपुर निवासी लल्लू (38), कोतवाली देहात के मोगलहा निवासी मोहित(18), रिसिया थाना क्षेत्र के शहनवाजपुर निवासी उमेश पाल(35), हरदी थाना क्षेत्र के गोपचंदपुर निवासी सुखितराम(30), लाल बच्चन(43) व फखरपुर निवासी अतुल मौर्य (20) शमिल रहे। सभी को रिसॉर्ट मालिक डॉ. अनिल केडिया के अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
प्रकरण की होगी गहन जांच
कोतवाल देहात वीके मिश्रा ने बताया कि लेजर रिजॉर्ट में हुए हृदयविदारक हादसे के बाद पुलिस ने रिसॉर्ट मालिक डॉ. अनिल केडिया, आर्किटेक्ट प्रदीप अग्रवाल, ठेकेदार राजेश व तीन अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। सभी पर गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। हादसे के पीछे जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने लगाया लापरवाही व जबरन काम करवाने का आरोप
लेजर रिसॉर्ट में हुए हादसे के बाद मृतकों के परिजन संचालक व अन्य पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। मृतक जोगेंदर पाल के भाई प्रदीप पाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि भाई की मौत हो गई, लेकिन कोई देखने नहीं आया। वहीं रिसॉर्ट पर मौजूद कई श्रमिकों ने निर्माण के दौरान किसी भी प्रकार का सेफ्टी उपकरण न देने व लापरवाही पूर्वक निर्माण करवाने का भी आरोप लगाया।
एक ही गांव में दो मौतों से मची चीत्कार
रिसिया। लेजर रिसॉर्ट में छत के मलबे में दबने से रिसिया थाना क्षेत्र के शहनवाज पुर निवासी जोगेंदर पाल व सलीम की मौत हो गई। दोनों मृतक आपस में गहरे दोस्त थे। मौत की सूचना गांव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया और दोनों घरों में कोहराम मच गया। मृतक जोगेंदर अपने पीछे पत्नी रागिनी व दो बेटियों रुचिता (ढाई साल) व दीपाली (04 माह) को छोड़ गया है। वहीं सलीम अपने पीछे पत्नी सलमा व चार बच्चों नूर हसन (05), हिना (08), इमरान (03) व इफराज (02) को छोड़ गए हैं।
परिजनों को नियमानुसार दिया जाएगा मुआवजा
लेजर रिसॉर्ट के मैनेजर आशीष केडिया ने बताया कि ढालने के दौरान दुर्घटनावश हादसा हुआ है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। दोनों मृतकों के परिजनों को लेबर एक्ट के मुताबिक आर्थिक मदद दी जा रही है। वहीं घायलों का इलाज जारी है। बिल्डिंग निर्माण पूरी तरह ठेके पर था। जिससे रिजॉर्ट प्रबंधन सीधे तौर पर सम्मिलित नहीं था। हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है। इसी क्रम में प्रशासन द्वारा निर्धारित मुआवजा पीड़ित परिवारों के घर जा कर उन्हें प्रदान किया गया है।