{"_id":"69f8e7f0fa78a12695001e34","slug":"two-indians-arrested-in-nepal-for-smuggling-smack-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-148707-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नेपाल में स्मैक तस्करी के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नेपाल में स्मैक तस्करी के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार
विज्ञापन
रुपईडीहा। पड़ोसी देश नेपाल के बांके जिले में सोमवार को नशा तस्करी का खुलासा हुआ। इस मामले में बाबागंज निवासी मोहम्मद हामिद (32) और सबीना देवी (22) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 68 ग्राम 810 मिलीग्राम स्मैक, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद हुआ।
नेपाल पुलिस प्रवक्ता रमेश बिष्ट के अनुसार, यह कार्रवाई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो नेपाल और नेपाल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई। मोहम्मद हामिद की काली पैंट की दाहिनी जेब से स्मैक के साथ दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया गया है।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बांके डिस्ट्रिक्ट पुलिस कार्यालय की कस्टडी में रखा गया है, जहां उनसे पूछताछ हो रही है।