फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two including young man died in accidents

Bahraich News: हादसों में युवक सहित दो की मौत

Mon, 17 Feb 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 17 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two including young man died in accidents
बहराइच मेडिकल कालेज में भर्ती सड़क हादसे में घायल सुहैल व जमालुद्दीन।
हुजूरपुर/बहराइच/गिलौला/श्रावस्ती। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रोंं में हुए सड़क हादसों में किसान सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। रानीपुर थाना क्षेत्र में सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हुए श्रावस्ती जिले के निवासी युवक की 20 फरवरी को तिलक और दो मार्च को शादी होनी थी। दुर्घटना में उनकी मौत की सूचना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन

श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर पैड़ा निवासी राजन शुक्ला (22) पुत्र अजीत शुक्ला का विवाह मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लालबोझा गांव में होना था। उनका 20 फरवरी को तिलक चढ़ना था और दो मार्च को विवाह होना था। घर में तिलक व शादी की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। हर कोई खुश था। बृहस्पतिवार को राजन पंजाब राज्य के लुधियाना से मजदूरी कर वापस घर लौटे थे। शनिवार को गांव निवासी शिव कुमार पाठक की बेटे की बारात लेकर बहराइच के थाना रानीपुर क्षेत्र के ग्राम जिगनिया छतपाल गई थी। जिसमें शामिल होने के लिए राजन भी गया था।
विज्ञापन

द्वारचार की रस्म पूरी होने के बाद राजन गांव के ही कुछ अन्य युवकों के साथ बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर कुट्टी चौराहा के पास गुटखा खाने गए थे। इस दौरान पैदल जाते समय तेज रफ्तार कार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में राजन कार की टायर के नीचे में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के दोस्त शिवम पाठक व अन्य लोगों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता अजीत अचेत हो गए। दोस्त ने बताया कि राजन फैक्टरी में बटन टांकने का काम कर अपना भरण-पोषण करता था। रानीपुर थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।



गड्ढे में गिरी बाइक, किसान की मौत
हरदी थाना क्षेत्र के सिसैया चूरामणि गांव निवासी विनय सिंह (46) शनिवार को बहराइच से घर जा रहे थे। रास्ते में हरदी थाना के भगवानपुर चौराहा के पास बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल विनय को परिजनों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे अतुल सिंह ने बताया कि चाचा खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और उनका एक बेटा व एक बेटी है। मौत से पत्नी सुनीता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राहगीरों के मुताबिक चालक ने हेलमेट पहना था।


हादसों में चार घायल
बौंडी थाना के रानीपुरवा गांव निवासी बाइक सवार मोहम्मद सुहैल (18) बाइक पर अपने साथी फखरपुर थाना के मुड़का गांव निवासी जमालुद्दीन (26) के साथ रविवार को बहराइच नई बाइक खरीदने जो रहे थे। रास्ते में मरौचा के पास तेज रफ्तार पिकअप की बाइक से टक्कर हो गई। वहीं, कैसरगंज कोतवाली के डिहवा गांव के पास बाइक सवार गोड़ाही निवासी रवि (30), अरुण (28) की कार की टक्कर हो गई। स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed