{"_id":"667b15e723254542ea0df2b4","slug":"two-including-woman-died-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-115790-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत
Wed, 26 Jun 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 26 Jun 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतकों में एक बलरामपुर जिले का निवासी है।
दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी गेट नंबर एक सब्जी मंडी के पास सोमवार की रात महिला को ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर मोर्चरी में रखवा दिया। चौकी इंचार्ज गल्ला मंडी शिवम कन्नौजिया ने बताया कि मंगलवार की सुबह भिलहनपुरवा निवासी रूपा बेगम ने शव की शिनाख्त अपनी बहन शब्बो (56) के रूप में की। दरगाह शरीफ प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि ऑटो चालक को वाहन सहित पकड़कर कार्रवाई की गई है।
वहीं, बलरामपुर जिले के गुलहरिया महाराजगंज तराई निवासी आकिब (17) को घायल अवस्था में सोमवार की देर रात मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह बाइक से कौआपुर चौराहा से घर आ रहा था, तभी साइकिल सवार से टक्कर हो गई।