फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two including teacher killed in truck collision

ट्रक की टक्कर से शिक्षिका समेत दो की मौत

Tue, 20 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Two including teacher killed in truck collision
बहराइच/फखरपुर। गुजौली खुर्द में तैनात एक शिक्षिका मंगलवार को पति के साथ स्कूल से लौट रही थी। गोलवाघाट पुल के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पहले शिक्षिका की बाइक को टक्कर मारी, जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ट्रक की टक्कर से पास ही बाइक से गुजर रहे एक राहगीर की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। उधर, फखरपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी वंदना मिश्रा (34) पत्नी मनोज पाठक तेजवापुर के गुजौली खुर्द प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका थीं। दोपहर वह पति मनोज के साथ स्कूल से लौट रही थीं। मरी माता के पास गोलवाघाट पुल के निकट लखनऊ की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ठोकर इतनी तेज थी कि बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। मौके पर पर ही शिक्षिका वंदना मिश्रा व कोतवाली देहात के जगतापुर निवासी नरेंद्र पांडेय (42) पुत्र भारत पांडेय की मौत हो गई। देहात कोतवाल ओपी चौहान ने घायल मनोज पाठक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

देहात कोतवाल ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं फखरपुर थाना क्षेत्र के यादवपुरी पुलिया के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली व दो अलग-अलग बाइक सवारों में भिड़ंत हो गई। हादसे में फखपुर थाना क्षेत्र के धर्म सराय हरिहरपुर निवासी अवधेश बाजपेयी व शानू घायल हो गए। दो अन्य की पहचान नहीं हो सकी है। फखरपुर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टीएन दूबे ने कहा कि बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर मंगलवार को ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed