फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two including farmer killed, one injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में किसान सहित दो की मौत, एक घायल

Thu, 11 Jul 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 11 Jul 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Two including farmer killed, one injured in road accidents
नानपारा-रुपईडीहा हाईवे पर पड़ा पेड़
पयागपुर/बाबगंज (बहराइच)। जिले में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में किसान सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के गोंडा हाईवे पर स्थित बनकटा में बुधवार की सुबह सड़क पार करते समय गांव निवासी शिवदयाल तिवारी (63) को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उनका एक पुत्र है। खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मौत से परिजनों का हाल बेहाल है। टक्कर मारने वाला चालक फरार हो गया, पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय का कहना है कि चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज निवासी स्कूटी सवार मंजूर अहमद (62) मंगलवार की रात नानपारा कोतवाली क्षेत्र के नानपारा रूपईडीहा मार्ग पर स्थित अगैय्या चौराहे के पास सड़क पर गिरे पेड़ से टकरा गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी चर्दा पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से नानपारा गए थे और हादसे का शिकार हो गए। वहीं, घटना के कुछ देर बाद ही कनहरा सुमेरपुर गांव निवासी बाइक सवार पंकज कुमार (26) पेड़ से टकराकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से बारिश के चलते हाईवे पर पेड़ टूटकर गिरा है। जिससे टकराने के जानलेवा हादसे हो रहे हैं। इस बाबत हाईवे अधिकारी कपिल देव ने पेड़ गिरने की बात कही है, लेकिन वन विभाग का मामला बताते हुए पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed