{"_id":"67b780fbc0ed1f20ae006536","slug":"two-including-dcm-driver-killed-five-injured-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-126991-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में डीसीएम चालक समेत दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में डीसीएम चालक समेत दो की मौत, पांच घायल
Fri, 21 Feb 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त डीसीएम।
मिहींपुरवा (बहराइच)। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में डीसीएम चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
शहर के बहराइच-सीतापुर हाईवे पर देहात कोतवाली क्षेत्र के मुगलहा के पास बुधवार की रात 11 बजे डीसीएम व ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक पंजाब के जिला गुरदासपुर कहनुवान रोड बटला निवासी कुलदीप शर्मा (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार डीसीएम चालक पंजाब से किनू लोड कर श्रावस्ती आ रहे थे। वहीं ट्रेलर बहराइच से सीतापुर की तरफ जा रहा था। देहात कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। परिजन अभी बहराइच नहीं आए है। उनके आते ही तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
पैदल ससुराल जा रहे युवक की ट्रक से कुचलने से मौत
मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर समाधियान गौढी के पास बुधवार की रात पैदल ससुराल जा रहे नानपारा कोतवाली के चंदेला कला गांव निवासी सुनील कुमार (25) की ट्रक से कुचलने से मौत हो गई। मृतक के भाई अनिल कुमार ने बताया कि सुनील खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी दो बेटियां हैं। मौत से पिता राममनोहर, मां प्रभावती व पत्नी सुलोचना का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक भाग गया है। मोतीपुर पुलिस ने मृतक के साले अनिल कुमार की तहरीर पर चालक के विरुद्ध। केस दर्ज कर लिया है।
हादसों में बाइक सवार हुए घायल
रानीपुर थाना क्षेत्र निवासी बाइक सवार राजेश (35), सुनील (28), मोहन (22) बृहस्पतिवार को बहराइच से वापस घर जाते समय देहात क्षेत्र के बहराइच-हुजूरपुर मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर घायल हो गए। वहीं, शहर के नाजिरपुरवा निवासी बाइक सवार जुनैद (35), फैजान (22) की गोलवाघाट के पास कार से टक्कर हो गई। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।