फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two houses were set on fire in revenge

रंजिश में दो घरों में लगा दी आग

Fri, 20 Jan 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Fri, 20 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two houses were set on fire in revenge
अाग लगने से जला मकान - फोटो : अमर उजाला
भदवानी गांव में जमीन की रंजिश के चलते गुरुवार की रात दबंगों ने दो घरों को आग के हवाले कर दिया। परिवारीजनों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। लेकिन गृहस्थी का एक तिनका भी नहीं बचाया जा सका। इस मामले में थाने पर शिकायत की गई तो पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई कर किनारा कर लिया। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


बौंडी थाना क्षेत्र के भदवानी गांव निवासी जाकिर व लाल मोहम्मद पुत्र हबीब का जमीन को लेकर गांव निवासी जुड़ई, मुश्ताक, बुद्धू आदि से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते गुरुवार देर रात कुछ लोगों ने जाकिर के घर पर धावा बोलकर आग लगा दी।
विज्ञापन


लपटें उठती देख घर में सो रहे परिवारीजनों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। लेकिन घर का सारा सामान जल गया। आग से नकदी, जेवरात, कपड़ा, बर्तन सब कुछ जल कर राख हो गया। इसके चलते लाल मोहम्मद और जाकिर के परिवार के लोग खुले आसमान तले गुजर बसर करने को मजबूर हो गए हैं। गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना के एक घंटे बाद विपक्षी जुड़ई के मकान में भी आग लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से अनाज, कपड़ा, बर्तन आदि जल गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आग लगाने का आरोप मढ़ते हुए थाने पर तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने के बजाए शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए लाल मोहम्मद को न्यायालय पर भेज दिया। जबकि दूसरे पक्ष के किसी भी आरोपी को नहीं पकड़ा गया। दोनों परिवारों के मुताबिक तीन लाख से अधिक की संपत्ति आग की भेंट चढ़ी है। परिवार के लोग खुले-आसमान तले गुजर बसर करने को मजबूर हो गए हैं। 


भदवानी गांव निवासी जाकिर और जुड़ई पक्ष के बीच जमीन की रंजिश के चलते दो दिन पूर्व कहासुनी के दौरान जमकर मारपीट हुई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसका नतीजा आगजनी के रूप में सामने आया। पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई से गांव के दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है। हालांकि थानाध्यक्ष एबी सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed