{"_id":"5df5124d8ebc3e87b84dd7ca","slug":"two-houses-collapsed-due-to-heavy-rain-four-people-buried-bahraich-news-lko4977509179","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश से दो मकान ढहे, चार लोग दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश से दो मकान ढहे, चार लोग दबे
विज्ञापन
विशेश्वरगंज के पुरैना में बारिश के दौरान गिरा मकान।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच/रिसिया। शुक्रवार की रात जिले में हुई तेज बारिश और हवाओं ने जमकर कहर बरपाया। बरसात के चलते रिसिया के अग्रवाल अतिथि भवन की तीसरी मंजिल की रेलिंग टूटकर मार्ग पर गिर गयी। वहीं, विशेश्वरगंज के बेचईपुरवा में फूस का मकान ढह गया, जिसके नीचे चार लोग दब गए। उन्हें किसी तरह बचाया गया। एक अन्य फूस का मकान भी ढह गया। शहर में अस्पताल चौराहे पर बिजली का खंभा गिर गया, जिससे तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा। पूरी रात बरसात के कारण बिजली भी गुल रही, जिससे लोग परेशान रहे।
तराई में मौसम में बदलाव के संकेत गुरुवार को ही मिल गये थे। शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर रात तक नहीं थमा। तेज हवाओं के साथ हो रही बरसात से ठिठुरन और गलन बढ़ गयी। वहीं तेज बरसात ने जमकर तबाही भी मचायी। रिसिया के इंदिरानगर मोहल्ले में स्थित अग्रवाल अतिथि भवन के तीसरी मंजिल पर रेलिंग का निर्माण कराया गया था।
तेज हवा के झोंको से रेलिंग भरभरा कर दुर्गा मंदिर की गली की तरफ गिर गयी। जिससे लाल बहादुर ओझा के टिनशेड व दीवार को नुकसान हुआ। रास्ते में किसी के न गुजरने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं, विकासखंड विशेश्वरगंज की ग्राम पंचायत पुरैना के मजरा बेचईपुरवा निवासी भुसैली गोंसाई का फूस का मकान गिर गया। इससे घर में मौजूद भुसैली, पत्नी बड़कई, बेटी नीलम व हिंमाशी के साथ ही एक भैंस भी उसी में दब गई। किसी तरह उनको बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
उनके पड़ोसी गांधी बाबा का फूस का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं शहर के अस्पताल चौराहे के निकट लगा बिजली का खंभा भी गिर गया, जिससे लगभग तीन घंटे तक अस्पताल से डिगिहा जाने वाले मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। कर्मचारियों के मार्ग साफ करने के बाद आवागमन शुरू हो सका। बारिश के कारण बिजली भी गुल रही, जिससे लोग परेशान रहे।