फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two hospitals caught in illegal operations sealed

Bahraich News: अवैध संचालन में पकड़े गए दो अस्पताल सील

Mon, 02 Feb 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 02 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two hospitals caught in illegal operations sealed
बहराइच। जिले में अवैध ढंग से संचालित निजी अस्पताल और पैथोलॉजी पर सोमवार को छापा मारा गया। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायत के आधार पर मिहींपुरवा बाईपास स्थित एक अस्पताल अवैध रूप से संचालित होते पाया गया। ऑपरेशन कराने आए रोगी से पूछताछ के बाद नोडल अधिकारी ने अस्पताल को सील कर दिया और 108 एंबुलेंस के जरिये रोगी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



इसी क्रम में इमामगंज के जन सेवा हॉस्पिटल में छापा मारा गया। पंजीकृत होने के बावजूद वहां बायोमेडिकल वेस्ट पॉल्यूशन एक्सपायर, गंदगी, स्ट्रेचर की कमी मिली, रैम नदारद दिखा। संचालक को व्यवस्थाएं सुधारने के लिए एक सप्ताह का नोटिस दिया गया।
विज्ञापन




गायघाट स्थित लखनऊ हॉस्पिटल में फिलहाल कोई रोगी भर्ती नहीं मिला। संचालक ने बताया कि फायर सेफ्टी का प्रमाणपत्र न मिलने के कारण हॉस्पिटल संचालित नहीं हो रहा है। इमामगंज में अवैध रूप से चल रहे दिव्या डेंटल क्लिनिक नाम के निजी अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टार अल्ट्रासाउंड सेंटर में कई कमियां पाई गईं। पीसीपीएनडीटी रजिस्टर नहीं था, गंदगी थी और अवैध पैथोलॉजी संचालन हो रहा था। नोडल अधिकारी ने संचालक को नोटिस जारी कर पंजीकरण के बिना पैथोलॉजी का संचालन न करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि नियम का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed