{"_id":"5dd17dfe8ebc3e54a133fa3b","slug":"two-gang-rape-cases-including-follower-of-sp-office-bahraich-news-lko492776580","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी कार्यालय के फालोअर समेत दो पर सामूहिक दुष्कर्म का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी कार्यालय के फालोअर समेत दो पर सामूहिक दुष्कर्म का केस
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। बौंडी थाना क्षेत्र की एक किशोरी व उसके भाई का अपहरण कर किशोरी के साथ किए गए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एसपी कार्यालय के फालोअर समेत दो युवकों पर केस दर्ज किया है। एसपी के निर्देश पर गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। एसपी ने मामले की जांच भी शुरू करा दी है।
बौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का अपहरण 11 नवंबर को जरवलरोड निवासी देवेंद्र और पप्पू कर ले गए थे। उसके भाई का भी अपहरण किया गया था। किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दो दिनों तक लगातार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बौंडी थाने की पुलिस ने जरवल का मामला बताकर पहले किनारा कस लिया था।
देवेंद्र के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फालोअर होने की बात भी सामने आई थी। इस खबर का प्रकाशन अमर उजाला ने 13 नवंबर के अंक में प्रमुखता से किया था। कार्रवाई न होने पर मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर से की गई। एसपी ने मामले की जांच कराई। जिसके बाद बौंडी थाने की पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर रविवार को किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एसपी कार्यालय के फालोअर देवेंद्र और उसके साथी पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी शंकर प्रसाद औेर बौंडी थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह की अगुवाई में दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। सोशल मीडिया पर एसओ द्वारा किशोरी के पिता का वीडियो और नाम वायरल करने की भी जांच करायी जा रही है।
अपहरण की नहीं लगाई धारा
एसपी के आदेश पर किशोरी के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले में बौंडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन वह अपना खेल खेलने से बाज नहीं आई। सामूहिक दुष्कर्म , मारपीट और अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम की धारा लगाई गई है। मगर पुलिस ने अपहरण की धारा दर्ज ही नहीं की है। जबकि दो दिनों तक किशोरी को जरवलरोड के किसी के कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था।