फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two farmers killed in Huzurpur

हुजूरपुर में दो किसानों की हत्या

Sat, 06 Feb 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Two farmers killed in Huzurpur
बहराइच : हुजूरपुर के भग्गड़वा में डबल मर्डर के बाद मौका मुआयना करते एसपी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। हुजूरपुर के भग्गड़वा इलाके में शुक्रवार रात दो किसानों की धारदार हथियार व ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह नहर किनारे खून से लथपथ दोनों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में अभी तक न तो हत्या के कारणों का पता चला और न ही कातिलों का कोई सुराग लगा है। दोनों के परिवारीजन भी किसी से रंजिश नहीं होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना अंतर्गत ग्राम करमुल्लापुर चौधरीगोड़ निवासी महादेव पाल (50) पुत्र बीरबल और बच्छराज (45) पुत्र भगौती प्रसाद खेती करते थे। दोनों पड़ोसी होने के साथ ही अच्छे दोस्त भी थे। शुक्रवार शाम को महादेव व बच्छराज भग्गड़वा बाजार में घूमते देखे गए थे मगर रात को दोनों घर नहीं पहुंचे। इस पर परिवार के लोग खोजबीन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच शनिवार सुबह मथुरा गांव जाने वाले मार्ग पर नहर से करीब दो सौ मीटर दूरी पर खून से लथपथ दोनों के शव पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र, सीओ कैसरगंज शंकर प्रसाद व प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव मौके पर पहुंच गए। छानबीन में ईंट से कूंचकर व धारदार हथियार से हमला करके दोनों की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए सीओ के नेतृत्व में तीन टीमें लगाईं हैं।
मृतक बच्छराज के भाई रामसजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। दोहरे हत्याकांड से गांव में दहशत फैल गई है। वहीं, परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है। रामसजन का कहना है कि दोनों लोगों की गांव या क्षेत्र में किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी।
एसपी का कहना है कि महादेव और बच्छराज के शुक्रवार रात शराब पीने की जानकारी मिली है। ये दोनों आखिरी बार किन लोगों के साथ देखे गए थे। इसकी छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि बच्छराज शुक्रवार शाम घर से निकला था। मगर महादेव दो दिन से घर नहीं गया था। इसकी जानकारी हुई है। कुछ संदिग्ध लोगों के नाम सामने आए हैं। जिनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed