फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two families forced to leave their homes due to fear of a leopard.

Bahraich News: तेंदुए के डर से दो परिवारों को छोड़ना पड़ा आशियाना

Mon, 21 Sep 2026 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two families forced to leave their homes due to fear of a leopard.
सीतारामपुरवा में नहर के किनारे बनी झोपड़ी हटाते मुरली व उनका परिवार। 
बिछिया। सरयू की कटान में पांच साल पहले घर-खेत गंवाने के बाद नहर किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे दो परिवारों को अब तेंदुए के डर से अपना आशियाना छोड़ना पड़ा है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में 18 सितंबर को वृद्धा फूलवती की तेंदुए के हमले में मौत के दो दिन बाद सोमवार को बाजपुर बनकटी ग्राम पंचायत के सीताराम पुरवा में रह रहे मुरली और जानकी देवी के परिवारों ने झोपड़ियां हटा लीं। दोनों परिवार अब बड़खड़िया गांव में आबादी के बीच बसने की तैयारी कर रहे हैं। ग्राम प्रधान ने उन्हें ग्राम समाज की जमीन उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन


18 सितंबर को सीताराम पुरवा में नहर किनारे झोपड़ी में रह रही फूलवती पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। तेंदुआ उन्हें झोपड़ी से खींचकर पास के हल्दी के खेत में नाले के किनारे ले गया, जहां उनकी मौत हो गई थी। फूलवती की झोपड़ी के आसपास ही मुरली और जानकी देवी के परिवार भी रहते थे। घटना के बाद से दोनों परिवारों में दहशत बनी हुई थी।
विज्ञापन


मुरली और जानकी देवी ने बताया कि हर दिन तेंदुए की गुर्राहट सुनाई पड़ रही थी। नहर किनारे उनकी झोपड़ियों के आसपास दूर-दूर तक आबादी नहीं है। रात में तेंदुए के डर के बीच बच्चों और परिवार की सुरक्षा करना मुश्किल हो गया था। इसी वजह से उन्होंने आबादी के बीच रहने का फैसला किया। ग्राम प्रधान जयप्रकाश से बात करने के बाद बड़खड़िया में ग्राम समाज की जमीन उपलब्ध कराई गई है। अब दोनों परिवार वहीं झोपड़ी बनाकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल पहले कटान में उजड़ा था घर

मुरली और जानकी देवी मूलरूप से दूधनाथ पुरवा के रहने वाले हैं। करीब पांच वर्ष पहले सरयू की कटान में उनका घर और खेत तबाह हो गया था। इसके बाद दोनों परिवार बाजपुर बनकटी में सरयू नहर की पटरी के किनारे झोपड़ी बनाकर रहने लगे। अब तेंदुए के हमले ने उन्हें एक बार फिर अपना ठिकाना बदलने को मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed