फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two elephants came from Dudhwa to catch the leopard

Bahraich News: तेंदुए को पकड़ने के लिए दुधवा से आए दो हाथी

Thu, 02 Nov 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 02 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two elephants came from Dudhwa to catch the leopard
खैरीघाट (बहराइच)। खैरीघाट क्षेत्र में शावकों के घूम रही मादा तेंदुए को 28 दिन बाद भी वन विभाग की टीम नहीं पकड़ सकी है। लोग दहशत में हैं। बच्चे स्कूल और किसान खेत नहीं जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को दुधवा नेशनल पार्क से दो और हाथी तेंदुए को पकड़ने के लिए आ गए हैं।
विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरनवा, चौकसाहार, डल्लापुरवा के मजरा तेलियन पुरवा, झुंडी, नरायन पुरवा आदि गांवों में 28 दिनों से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। तेंदुआ लगातार अपना ठिकाना बदलकर लोगों को मार रहा है। प्रभावित क्षेत्र में गन्ने की फसलें अधिक होने से तेंदुए को खोजने में समस्या हो रही है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए 40 कैमरे व 12 पिंजरे लगाए हैं। बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा सहित छह रेंजों की टीम के साथ ही कतर्नियाघाट की एक हथिनी भी लगी हुई है पर तेंदुआ लगातार चकमा दे रही है।
विज्ञापन

तीन हाथियों की मदद से हाे रही कांबिंग
दो हाथियों को दुधवा नेशनल पार्क से बुलाया गया था। बृहस्पतिवार को दोनों हाथी आ गए है। एक हाथिनी पहले से ही तेंदुए की खोज कर रही है। अब तीन हाथियों की मदद से कांबिंग की जा रही है। 12 पिंजरे लगाए गए हैं। ड्रोन कैमरे के साथ ही 40 थर्मल कैमरे लगाए गए हैं। गोंडा और श्रावस्ती की तीन टीमों के अलावा छह रेंजों की वन टीम लगी हुई है। पीलीभीत, कतर्नियाघाट, दुधवा से डॉ. दीपक कुमार, डॉ. दक्ष, डॉ. दया को ट्रेंकुलाइज करने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पकड़ा जाएगा तेंदुआ
तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन हाथियों को लगाया गया है। जल्द तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। ग्रामीणों को समूह में निकलने व रात में बाहर न जाने को लेकर जागरूक किया गया है। तेंदुआ दिखने पर हांका लगाने की जानकारी दी जा रही है।
- संजय शर्मा, डीएफओ, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed