फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two died in the accident, five injured

दुर्घटना में दो की मौत, पांच घायल

Mon, 23 Jan 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Mon, 23 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two died in the accident, five injured
युवक की माौत के बाद बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के महलिया गांव निवासी कृपाराम (55) पुत्र छेदा सोमवार को सुबह दवा लेने के लिए तेजा फाटा चौराहा बाजार आया था। चौराहे पर खड़े होकर जब वह किसी से बात कर रहा था, तभी नवाबगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उसे कुचल दिया, जिससे कृपाराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उधर, फखरपुर थाना क्षेत्र के बटुलहा ढोंगाही गांव निवासी गदौले (20) पुत्र अबू मोहम्मद अपने सहयोगी कल्लू (16) पुत्र भग्गन के साथ बाइक से फखरपुर बाजार आया था। लौटते समय कस्बे के निकट स्थित पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे गदौले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पयागपुर थाना क्षेत्र के झाला तरहर गांव निवासी सन्नू पुत्र ऊदल गांव निवासी अपने सहयोगी राजेश और रामजी को बाइक पर बिठाकर खुटेहना चौराहे की ओर जा रहे थे। गोंडा-बहराइच मार्ग पर बाइक सवार तीनों युवक जब शिवदहा चौराहे के निकट पहुंचे, तभी सामने से ट्रक को ओवरटेक कर रहे सदानंद निवासी कृष्णानगर कॉलोनी की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे चारो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें सदानंद और सन्नू की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी को सीएचसी पयागपुर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।       


फखरपुर में हुए सड़क हादसे में रोडवेज बस से कुचलकर दम तोड़ने वाले गदौले का गौना तीन दिन पूर्व ही आया था। वह मुंबई में नौकरी करता था। सप्ताह भर पूर्व गौने के लिए घर पहुंचा था। युवक की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed