{"_id":"6603189d4cf16d374209c664","slug":"two-died-in-separate-accidents-bahraich-news-c-104-1-slko1050-104171-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अलग-अलग हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अलग-अलग हादसों में दो की मौत
Wed, 27 Mar 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
इकौना / कटरा (श्रावस्ती)। कटरा वीरपुर व सिरसिया तुलसीपुर मार्ग पर सोमवार देर शाम हुए अलग-अलग सड़क हादसे में दो बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने एक शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा, जबकि दूसरे युवक का शव परिजन साथ ले गए हैं।
गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम रेडग़वां निवासी संतोष (28) पुत्र श्याम लाल की ससुराल नवीन मॉडर्न थाना कटरा के मलपुरवा में है। सोमवार को देर रात वहां से लौटते समय थाना क्षेत्र के कटरा वीरपुर मार्ग स्थित हवाई पट्टी के पास सड़क पर लगी बैरिकेडिंग से टकरा कर घायल हो गया। उसे सीएचसी इकौना से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव अपने साथ घर ले गए हैं।
वहीं एक अन्य घटना में सिरसिया थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार सिरसिया निवासी लक्ष्मण प्रसाद (40) पुत्र केशव राम सोमवार को ससुराल लक्ष्मनपुर बाजार गया था। जहां से लौटते समय कलकलवा मोड़ पर सामने से आ रहे बिदुहनी निवासी हरिराम (35) पुत्र सियाराम की बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों सवार जख्मी हो गए। जिन्हें सीएचसी सिरसिया से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया। जहां लक्ष्मन प्रसाद की मौत हो गई। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा गया। वहीं हरीराम को मेडिकल काॅलेज लखनऊ रेफर किया गया है। तीनों ही बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।