{"_id":"65b54f148c8ef6142c0c85ec","slug":"two-died-in-accident-bahraich-news-c-98-1-slko1011-109419-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर : हादसों में किसान व महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर : हादसों में किसान व महिला की मौत
Sun, 28 Jan 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
बहराइच/जरवलरोड। कोहरे के दौरान जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक महिला और एक किसान की मौत हो गई। बाराबंकी निवासी किसान गन्ने की तौल करवाने के लिए जरवलरोड स्थित चीनी मिल आया था, एक ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसे रौंद दिया। उधर, हरदी क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की जान चली गई और उसका पति घायल हो गया। इसे साथ कंटेनर की टक्कर से ट्रक चालक घायल हो गया।
बाराबंकी जिले के टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम मांझा रायपुर निवासी अर्जुन यादव (21) बृहस्पतिवार को गन्ने की तौल करवाने के लिए जरवलरोड स्थित आईपीएल चीनी मिल आया था। देर रात घने कोहरे के दौरान वह अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅली के पास मौजूद था। इस दौरान दूसरे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी होते ही मौके पर तमाम किसान जमा हो गए। उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मिल प्रबंधक ठाट सिंह राणा ने मिली सूचना पर पहुंची जरवलरोड पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जरवलरोड थाना प्रभारी विनोद कुमार राव ने बताया कि मृतक अर्जुन की जेब से पारा निवासी लल्लन के नाम की गन्ना पर्ची मिली है। टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर-ट्राॅली के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
हरदी कस्बा निवासी मुबारक (24) बृहस्पतिवार रात कोहरे के दौरान अपनी पत्नी शबा बेगम (22) के साथ श्रावस्ती जिले के गिलौला क्षेत्र के ग्राम भैंसहवा निवासी रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। दरगाह क्षेत्र में बहराइच-बलरापुर हाईवे पर सासरपारा के पास मुबारक की बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वाहन शबा की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मुबारक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। राहगीरों के मुताबिक मुबारक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। मुबारक अपनी पत्नी के नानी के घर से लौट रहा था। थाना प्रभारी हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
सीतापुर हाईवे पर कंटेनर-ट्रक में हुई भिड़ंत
महसी। हरदी क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने शुक्रवार सुबह एक ट्रक (डीसीएम) में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के परखचे उड़ गए। उसका पहिया निकल कर दूर जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक मेरठ निवासी योगेश कुमार (46) घायल हो गया। योगेश ने बताया कि वह गाजियाबाद से अंग्रेजी शराब लेकर गोरखपुर जा रहा था। हादसे के बाद कंटेनर समेत उसका चालक मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी संतोष कुमार सरोज ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)