{"_id":"61929ca392c7782db131dd33","slug":"two-dengue-patients-found-in-bahraich-there-was-a-stir-bahraich-news-lko604581990","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में मिले डेंगू के दो मरीज, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में मिले डेंगू के दो मरीज, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। तराई में डेंगू का प्रकोप पैर पसारने लगा है। डेंगू पर अंकुश लगाने के लिए मेडिकल कॉलेज में आने वाले संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जा रही है। शनिवार को कुल 93 मरीजों का एलाइजा टेस्ट कराया गया। जिसमें दो मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। डेंगू के दो केस सामने आने से हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने डेंगू से निपटने के लिए पूरी तैयारी करने का दावा किया है।
तराई में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। इस वजह से लोगों को निमोनिया, ठंड व बुखार जैसे रोगों का सामना करना पड़ रहा है। पड़ोसी जनपदों में बीते कुछ दिनों डेंगू के मरीज सामने आने से यहां भी लोगों में डेंगू का डर बना हुआ है। डेंगू पर अंकुश लगाने के लिए मेडिकल कॉलेज भी पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। यहां संदिग्ध बुखार से पीड़ित आने वाले मरीजों का एलाइजा टेस्ट भी कराया जा रहा है। शनिवार को कुल 93 लोगों का एलाइजा टेस्ट कराया गया। जिसमें नगर के मोहल्ला गुदड़ी निवासी अभिषेक सोनी (25) व चिलवरिया निवासी मिथिलेश जायसवाल (28) में डेंगू की पुष्टि हुई, हालांकि उनकी स्थिति गंभीर न होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। डेंगू के दो मरीज मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है।
यह बरतें सावधानी
1. घर में रखे गमलों, टायरों व कूलर आदि में पानी न जमा होने दें।
2. पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
3. रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
4. बुखार होते ही शीघ्र चिकित्सक से संपर्क करें।
डेंगू के लिए विशेष वार्ड स्थापित
जिले में डेंगू के दो मरीज मिले है। डेंगू से पीड़ित व्यक्तियों के इलाज में कोई लापरवाही न हो इसके लिए 10 बेड का वार्ड स्थापित किया गया है। बुखार से पीड़ित सभी मरीजों की जांच कराई जा रही है। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जाएगा। अन्य मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा। -डॉ. ओपी पांडेय, सीएमएस बहराइच