फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two dead, seven injured in car collision.

Bahraich News: कारों की भिड़ंत में दो की मौत, सात लोग घायल

Thu, 11 Jun 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 11 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two dead, seven injured in car collision.
जरवलरोड में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज में बिलखते परिजन। -संवाद
जरवलरोड। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर बुधवार दोपहर एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन



लखनऊ-बहराइच मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सड़क के बीच अचानक आ गए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में विपरीत दिशा से आ रहीं दो कारें आपस में टकरा गईं। दोनों कारों की रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर बेहद भीषण रही, एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन



हादसे में कुल नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन



चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दिलशाद व विजय को घर भेज दिया। गंभीर रूप से घायल पृथ्वीपाल (38) निवासी कैसरगंज, आरिफ (35) निवासी बरौली, कैसरगंज, ताज मोहम्मद (21) निवासी डिहवा शेरबहादुर सिंह, गोलू (15) निवासी मोहम्मदपुर, मोहम्मद इरशाद (24) निवासी लौकाही हुजूरपुर, अरुण (19) निवासी मिर्जापुर टोल प्लाजा तथा विजय राजपूत (28) को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।



मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर मोहम्मद इरशाद और अरुण की उपचार शुरू होते ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। अन्य घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना की सूचना पाकर परिजन राते-बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed