फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two-day farmer seminar concluded under National Agricultural Development Scheme in Bahraich

किसान गोष्ठी: वैज्ञानकों ने किसानों को दी जानकारी, बोले- वैज्ञानिक तरीके से खेती कर आय में कर सकते वृद्वि

Sat, 07 Dec 2024 04:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Dec 2024 04:06 PM IST
सार

किसान गोष्ठी में वैज्ञानकों ने किसानों को जानकारी दी। कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करके किसान आय में वृद्वि कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Two-day farmer seminar concluded under National Agricultural Development Scheme in Bahraich
खेती। (फाइल)

विस्तार

यूपी के बहराइच में नानपारा कृषि विज्ञान केंद्र पर शनिवार को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत दो दिवसीय किसान गोष्ठी का समापन किया गया। इसमें किसानों को नई तकनीकि की खेती की जानकारी दी गई। सीडीओ ने भी किसानों को संबोधित किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा विधायक राम निवास वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक व सीडीओ मुकेश चंद्र ने विभागीय स्टॉल का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक राम निवास वर्मा ने कहा कि कृषकों की आय को दोगुना करने हेतु केन्द्र सरकार व राज्य सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। 

विज्ञापन

किसानों को बेहतर खेती करने की जानकारी दी

सीडीओ मुकेश चंद्र ने कहा कि किसानों के लिए सरकारी के स्तर से कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए वैज्ञानिक तौर तरीके की खेती पर जोर देकर अपनी आय बढ़ाने की बात कही। कृषि वैज्ञानकों ने भी किसानों को बेहतर खेती करने की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी

जिला उद्यान अधिकारी डॉ दिनेश चौधरी ने उद्यान विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम को कृषि वैज्ञानिक डॉ एसबी सिंह, उद्यान वैज्ञानिक डॉ उमेश कुमार ,बीज वैज्ञानिक सुनील कुमार, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक पंकज वर्मा, प्रगतिशील किसान शिवकुमार सहित अन्य ने संबोधित किया। 

प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया

इस दौरान क्षेत्र के विकासखंड तेजवापुर के राजकुमार यादव, मिहींपुरवा के राम प्रकाश मौर्य, कैसरगंज के मस्तराम वर्मा ,चित्तौरा के लालता प्रसाद गुप्ता ,बलहा के ब्लॉक के निरंजन वर्मा, शिवकुमार रामकुमार और राजू वर्मा विशेश्वरगंज के राम फेरन पांडेय, नवाबगंज के रोहित कुमार को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed