{"_id":"66ae75e9de80876fd2071fcb","slug":"two-criminals-arrested-with-bike-and-looted-cash-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-117983-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दो बदमाश बाइक व लूटी गई नकदी सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दो बदमाश बाइक व लूटी गई नकदी सहित गिरफ्तार
Sat, 03 Aug 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। सर्विलांस व फखरपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अगस्त को हुई लूट की वारदात का खुलासा किया है। कैसरगंज स्थित एचडीएफसी बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही महिला से 50 हजार रुपयों की लूट के आरोपियों हुजूरपुर बसहिया निवासी सुहेल खान व जियान खान को इटहुआ पुल से बाइक व लूटी गई नकदी सहित पकड़ लिया गया। मामले का खुलासा एसपी वृंदा शुक्ला ने शुक्रवार पुलिस लाइन सभागार में किया।
एसपी ने बताया कि एक जुलाई को हुजूरपुर के सुतौली गांव निवासी बाइक सवार महिला हियातुल निशां अपने पुत्र चांदबाबू के साथ कैसरगंज स्थित बैंक से रुपये निकालकर वापस लौट रही थी। रास्ते में भकला मोड़ के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक से उनके हाथ से 50 हजार रुपयों से भरा बैग छीन लिया था। इससे वह बाइक से गिरकर चोटिल हो गई थीं। बेटे की तहरीर पर पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी थी। शुक्रवार की शाम हुजूरपुर बसहिया निवासी सुहेल व जियान को लूट के रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह महिला के पीछे कैसरंगज स्थित बैंक से ही लग गए थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक संतोष कुमार सर्विलांस प्रभारी, अभिनव प्रताप सिंह और उनकी टीम शामिल रही। घटना का खुलासा करने पर टीम को एसपी ने पुरस्कृत भी किया।
बाइक से पकड़ने में हुई आसानी
एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने जिस बाइक से लूट की घटना को अंजाम दिया था। वह पकड़े गए आरोपी सुहेल खान के नाम से रजिस्टर्ड थी। इससे आरोपियों को पकड़ने में आसानी हुई। पकड़े गए आरोपी दिल्ली, लखनऊ, मुंबई जैसे बड़े शहरों में जूस सेंटर चलाते थे। अभी कुछ दिन पहले ही गांव वापस लौटे थे। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। क्षेत्र की अन्य घटनाओं में भी इनकी संलिप्तिता की जांच की जा रही है।