फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two children die from pneumonia, 16 other admitted

निमोनिया से दो बच्चों की मौत, 16 अन्य भर्ती

Fri, 09 Dec 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Dec 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
तराई में मौसम परिवर्तन के साथ ही निमोनिया और कोल्ड डायरिया से मासूमों की मौत का सिलसिला शुरू हो गया है। निमोनिया पीड़ित दो रोगियों की शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल में मौत हो गई। कोल्ड डायरिया, निमोनिया व अन्य रोगों से पीड़ित 16 रोगी भर्ती कराए गए हैं। इनमें दो रोगियों की हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


तराई में ठंड बढ़ने के साथ कोल्ड डायरिया और निमोनिया पीड़ितों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। नानपारा में प्रह्लादा निवासी मौसमी (डेढ़) पुत्री सूबेदार को बुखार के साथ पसली चलने की शिकायत थी। परिवारीजनों ने मौमसी को निजी चिकित्सकों को दिखाया।
विज्ञापन


हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान मौसमी की तबियत और बिगड़ गई। डॉक्टरों के काफी प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। दोपहर में मौसमी ने दम तोड़ दिया। उधर बलरामपुर में निधीपुरवा निवासी दीपू (दो) को भी निमोनिया की शिकायत पर डॉक्टरों ने बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजन उसे दोपहर बाद अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज शुरू होते ही दीपू ने दम तोड़ दिया। वहीं निमोनिया, कोल्ड डायरिया और अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित 16 और लोग भर्ती कराए गए हैं। इनमें दो रोगियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed