फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two cars collide; youth killed, four injured.

Bahraich News: दो कारों में भिड़ंत, युवक की मौत, चार घायल

Sat, 27 Jun 2026 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two cars collide; youth killed, four injured.
हादसे में युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन। 
रिसिया। क्षेत्र में शुक्रवार रात दो कारों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि दो गंभीर घायलों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना रिसिया अंतर्गत फुलवरिया गांव के पास शुक्रवार रात लगभग नौ बजे दो तेज रफ्तार कारों भिड़ंत हो गई। इसमें मटेरा के अहिरनपुरवा, भौखारा निवासी विनोद यादव (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी कार में सवार चांदपुरा निवासी चांदबाबू (30) व साजिद (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही मटेरा निवासी गोलू व एक अन्य युवक को भी चोटें आईं। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से चांदबाबू व साजिद को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम को लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed