फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two bikes collided; a dumper ran over the youth who fell onto the road, killing him.

Bahraich News: दो बाइकें भिड़ीं, सड़क पर गिरे युवक को डंपर ने कुचला, मौत

Sun, 06 Sep 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 06 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided; a dumper ran over the youth who fell onto the road, killing him.
घायल विकास।    -संवाद
पयागपुर। शिवदहा मोड़ के पास शुक्रवार देर रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक बाइक सवार सड़क पर जा गिरा। उसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार दंपती और उनकी दो वर्षीय बेटी घायल हो गई। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


अमदापुर निवासी उदय प्रकाश (35) और खुशीराम (32) शुक्रवार को किसी काम से भूपगंज बाजार गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। आर्यनगर निवासी विकास शुक्ल (40) अपनी पत्नी रेनू शुक्ला (35), दो वर्षीय बेटी बेबी और एक अन्य बच्चे के साथ बहराइच की ओर से आर्यनगर जा रहे थे।
विज्ञापन



शिवदहा मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद खुशीराम बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। उसी दौरान गोंडा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल खुशीराम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, हादसे में दूसरी बाइक पर सवार विकास शुक्ल, उनकी पत्नी रेनू और बेटी बेबी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।



पुलिस ने खुशीराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed