{"_id":"66de094d0945f872df0f34a8","slug":"tulsipur-defeated-gonda-by-43-runs-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-119747-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तुलसीपुर ने गोंडा को 43 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तुलसीपुर ने गोंडा को 43 रनों से हराया
Mon, 09 Sep 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 09 Sep 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
विजेता टीम को शील्ड देते मुख्य अतिथि। -संवाद
बहराइच। इंदिरा गांधी स्टेडियम में 17वीं पीपी जोशी मेमोरियल शिक्षक क्रीड़ा समारोह के चौथे दिन क्रिकेट, वॉलीबाल, रंगोली, म्यूजिकल चेयर व दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रिकेट का फाइनल मुकाबला तुलसीपुर व गोंडा के बीच खेला गया। तुलसीपुर ने गोंडा को 43 रनों से शिकस्त दी।
गोंडा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। तुलसीपुर ने निर्धारित आठ ओवरों में 102 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। तुलसीपुर के सलामी बल्लेबाज अलीमुद्दीन ने सर्वाधिक 60 रनों का योगदान दिया। गोंडा की टीम 103 रनों का पीछा करते हुए मात्र 60 रन ही बना सकी।
इस तरह तुलसीपुर ने गोंडा को 43 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच अलीमुद्दीन रहे। इस अवसर पर शाश्वत जोशी, मायाशंकर जोशी, जावेद सईद, आरपी पाण्डेय, कविता सिंह, केपी यादव, एबी गुप्ता, एके मिश्रा, बीआर यादव, एसपी पाठक व धर्मेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।