{"_id":"679bd26bf5c1ffede20bba5d","slug":"truck-going-on-highway-turns-into-ball-of-fire-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-126030-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हाईवे पर जा रहा ट्रक बना आग का गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हाईवे पर जा रहा ट्रक बना आग का गोला
Fri, 31 Jan 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
बहराइच-सीतापुर हाईवे पर स्थित चहलारीघाट पुल पर जलता ट्रक।
महसी (बहराइच)। सीतापुर-बहराइच हाईवे पर बृहस्पतिवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते ट्रक में आग लग गई। चालक ने समय रहते बीच हाईवे पर ट्रक खड़ा कर कूदकर अपनी जान बचाई।
हरदी थाना के बहराइच-सीतापुर हाईवे पर चहलारी घाट के पास चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। समय रहते ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। तब तक ट्रक जलकर राख हो गया। वहीं, चालक मौके से भाग गया। ट्रक बहराइच से सीतापुर की तरफ प्लाई लादकर जा रहा था। हरदी थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि ट्रक में लगी आग को बुझा लिया गया है।