{"_id":"5dcc3b888ebc3e5b0b555562","slug":"truck-bus-collise-in-fog-bahraich-news-lko492065368","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे में मिनी ट्रक में भिड़ी प्राईवेट बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे में मिनी ट्रक में भिड़ी प्राईवेट बस
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। नानपारा-लखीमपुर हाईवे के परवानीगौढ़ी के निकट घने कोहरे में प्राईवेट बस और मिनी ट्रक की भिड़ंत हो गई। हालांकि स्पीड कम होने के कारण कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। सिर्फ मामूली चोटें ही आईं। टक्कर के बाद मिनी ट्रक खड्ड में पलट गई।
नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर एक प्राइवेट बस पंजाब से सवारियों को लेकर रुपईडीहा की ओर जा रही थी। जबकि मिनी ट्रक भी उसके आगे बरेली सब्जी मंडी से सब्जी लादकर रुपईडीहा ही जा रहा था। मोतीपुर थाना क्षेत्र के परवानीगौढ़ी गांव स्थित कत्था फैक्ट्री के निकट अचानक बस चालक ने वाहन को मोड़ने का प्रयास किया।
जिस पर मिनी ट्रक बस में जा भिड़ी। मौके पर ही सब्जी लदी मिनी ट्रक पलट गई। मौके से दोनों वाहनों के चालक भाग गए हैं। हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।