फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tribute to the empress: the country has lost a rare diamond

सुर साम्राज्ञी को श्रद्धांजलि : देश ने खो दिया नायाब हीरा

Sun, 06 Feb 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Tribute to the empress: the country has lost a rare diamond
बहराइच में पानीटंकी चौराहे के पास लता मंगेशकर के निधन पर श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। स्वर कोकिला के नाम से विख्यात भारत रत्न से सम्मानित गायिका लता मंगेशकर के निधन की खबर आते ही जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। फिल्म जगत से जुड़े लोगों समेत कई अन्य ने लता मंगेशकर को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। कई जगह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

शहर में नटराज म्यूजिक इंस्टीट्यूट और जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान के पदाधिकारियो ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। श्रद्धांजलि सभा मे मौजूद स्वर प्रेमियों ने लता मंगेशकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धा पांडेय ने कहा कि देश ने एक नायाब हीरा खो दिया है। भारत रत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर का स्थान कोई नहीं ले सकता। उनके द्वारा गाये गए गाने अमर रहेंगे। ऋचा श्रीवास्तव ने कहा की लता मंगेशकर का निधन भारत ही नहीं समूचे विश्व की अपूर्णीय क्षति है। लता मंगेशकर ने 30 से अधिक भाषाओं में गाने गाए हैं, जो विदेशों में भी सुने जाते हैं।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि समारोह में दोनों संस्थानों से जसवीर सिंह, हिमांशु गुप्ता, बृजेन्द्र पांडेय, जगदीश केशरी, शिवम कुमार, कुशाग्र पांडेय, शिवांगी गुप्ता, वर्तिका सिंह, श्वेता जैन, समीक्षा जैन, डॉ. गर्वित मल्होत्रा आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर स्वर मंडल संगीत विद्यालय की ओर से पुलिस लाइन के पास स्थित एक लॉन में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधक सर्वोत्तम श्रीवास्तव ने कहा कि एक हजार से अधिक फिल्मों में अपनी आवाज देने वाली लता मंगेशकर सदैव हम सबके दिलों में रहेंगी। इस दौरान राकेश जायसवाल, गायक जसवीर सिंह, पंडित संतोष कुमार, जितेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि
नानपारा में नवल एंटरटेनमेंट के बैनर तले लता मंगेशकर के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शॉर्ट फिल्म डायरेक्टर डीपी श्रीवास्तव अंकुर ने कहा कि सुर साम्राज्ञी लता दीदी का हम सबको छोड़कर यूं चले जाना फिल्म व साहित्य जगत की अपूर्णीय क्षति है। उनकी महान गायकी और सुरम्य आवाज के दीवाने पूरी दुनिया में हैं। जो प्यार से उन्हें लता दीदी कहकर पुकारते हैं। श्रद्धांजलि सभा में सरफराज, अय्यूब, शहाबुद्दीन, फलक, अक्षिता व आराध्या आदि क्षेत्रीय कलाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed