फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   tribute to martyrs

कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 13 Dec 2015 11:02 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
संसद पर आतंकी हमले की 14वीं बरसी पर रविवार को बहराइच विकास मंच की तरफ से कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने आतंकवाद को वैश्विक समस्या बताते हुए इसके खिलाफ एकजुटता की बात कही गई।
विज्ञापन


13 दिसंबर, 2001 को भारतीय संसद भवन पर आतंकवादियों नेे हमला कर दिया था लेकिन सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए संसद के भीतर घुसे पांचों आतंकियों को मार गिराया था। रविवार को बहराइच विकास मंच की तरफ से अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी की अगुवाई में इस आतंकी हमले के 14 वर्ष पूरे होने कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद उद्यान पहुंचा। यहां नम आंखों से शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


इस मौके पर अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि इस घटना के मास्टर माइंड अफजल गुरु को फांसी देकर भारत सरकार ने सिद्ध कर दिया है कि देश दुश्मनों को जवाब देना जानता है। कर्मचारी नेता सरजीत सिंह ने कहा कि आतंकवाद को समाप्त करने के लिए एकजुट होना होगा। किसान जाग्रति आंदोलन के उध्यक्ष इंद्र कुमार यादव, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के युवा जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता कर्मवीर सिंह, मंच उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र बाल्मीकि, समाजसेवी मोनू बाल्मीकि आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed