{"_id":"5f99a6608ebc3eefba41308e","slug":"tri-cycle-and-mr-kit-distributed-to-35-disabled-students-bahraich-news-lko547491913","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 नि:शक्त छात्रों को वितरित किया ट्राई साइकिल व एमआर किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 नि:शक्त छात्रों को वितरित किया ट्राई साइकिल व एमआर किट
विज्ञापन
बहराइच। शहर के कानूनगोपुरा मोहल्ले में स्थित बाबा सुंदर सिंह मूक विद्यालय परिसर में बुधवार को दिव्यांग छात्रों को ट्राई साइकिल व एमआर किट वितरित किया गया। विद्यालय के 35 छात्रों को योजना का लाभ मिला। मालूम हो कि कोविड-19 के लॉकडाउन के चलते इन बच्चों को उपकरण नहीं वितरित किया जा सका है।
शहर के मोहल्ला कानूनगोपुरा में स्थित बाबा सुंदर सिंह मूक बघिर शिक्षण संस्थान में बुधवार को समारोह का आयोजन हुआ। समेकित क्षेत्रीय केंद्र दिव्यांगजन पुनर्वास लखनऊ के तत्वावधान में उपकरण वितरण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी सरदार सरजीत सिंह रहे। लखनऊ से आए मुकलेश कुमार, परमील कुमार यादव व प्रधानाचार्य डॉ. बलमीत कौर की मौजूदगी में दिव्यांग छात्रों को उपकरण वितरित किया गया।
प्रधानाचार्या ने बताया कि छात्रों को हेयरिंग एड, एमआर किट और ट्राइसाइकिल दिया गया। कुल 35 छात्रों को लाभ मिला। प्रधानाचार्या ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के चलते इन छात्रों को उपकरण नहीं वितरित किया जा सकता है। इस मौके पर सरदार सरजीत सिंह ने कहा कि दिव्यांग छात्र पढ़ाई कर आगे बढ़ें। सरकार की ओर से सभी सुविधाएं उन्हें उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में राजीव रंजन, दिव्या उपाध्याय, गुरुविंदर सिंह, विजय बहादुर गुप्ता, सोनी, इरम समेत अभिभावक मौजूद रहे।