फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Training given to BLO for revision of voter list

मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बीएलओ को दिया प्रशिक्षण

Mon, 28 Sep 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Training given to BLO for revision of voter list
बहराइच। तहसील सदर में सोमवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया, जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार ने की। इस दौरान सभी बीएलओ को प्रशिक्षण देकर कार्य को बेहतर तरीके से करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बीएलओ के सवालों का जवाब तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी ने दिया। मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान कोई खामी न रह जाए, इस बात पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

तहसीलदार राजकुमार ने बताया कि एक अक्तूबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए तहसील सभागार में सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। बीएलओ को बताया गया कि कि वह कैसे और कब-कब मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य करेंगे। प्रशिक्षण में बीएलओ ने सवाल भी पूछे, जिनका सही तरीके से जवाब दिया गया। इस मौके पर बीडीओ रिसिया रविशंकर प्रधान, तेजवापुर सीबी यादव, लेखपाल टीएन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम पर एक नजर
एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक - घर-घर जाकर गणना व सर्वेक्षण कार्यक्रम।
एक अक्तूबर से पांच नवंबर तक - ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि।
छह नवंबर से 12 नवंबर तक - ऑनलाइन आवेदन की घर-घर जाकर जांच।
13 नवंबर से पांच दिसंबर तक - ड्रॉफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडु़लिपि तैयार करना।
छह दिसंबर - ड्रॉफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन।
छह से 12 दिसंबर तक - ड्रॉफ्ट केे रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण, दावे व आपत्तियां प्राप्त करना।
20 से 28 दिसंबर तक - दावे व आपत्तियां निस्तारण के बाद मूल सूची में यथास्थान देने की कार्रवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed