{"_id":"66f1e477b45d7d07f10d17a4","slug":"train-operations-between-varanasi-and-lakhimpur-stopped-bahraich-news-c-98-1-slko1013-120445-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: वाराणसी व लखीमपुर के बीच ट्रेनें बंद, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: वाराणसी व लखीमपुर के बीच ट्रेनें बंद, यात्री परेशान
Tue, 24 Sep 2024 03:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
बहराइच रेलवे स्टेशन । -संवाद
बहराइच। वाराणसी व लखीमपुर जिले के बीच चलने वाली ट्रेनों का संचालन बंद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस एक बार फिर बंद कर दी गई है। वहीं बाढ़ के दौरान ट्रैक पर पानी आनी के चलते मैलानी रूट पर छह जुलाई से ट्रेनें बंद चल रही हैं।
करीब तीन वर्ष पूर्व आमान परिवर्तन का कार्य पूरा होने के बाद जब वाराणसी तक इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया तो लोगों में काफी खुशी थी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियतें मिलने लगी थी लेकिन जब बहराइच-वाराणसी रूट पर चल रही अप व डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस को 22 सितंबर से बंद करने का एलान किया गया तो इस रूट के यात्रियों को तगड़ा झटका लगा।
इसी तरह नानपारा से लखीमपुर जिले की मैलानी तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन भी भीराखेरी व पलियाकला स्टेशन के बीच गत दिनों आई बाढ़ के चलते रेलवे ट्रैक में गड़बडी के चलते छह जुलाई से बंद है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक मैलानी तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन के निरस्तीकरण की समय सीमा पांच अक्तूबर तक है।
विज्ञापन
वहीं वाराणसी तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन भी छह अक्तूबर तक निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में वर्तमान समय में लोगों के लिए यात्रा का सहारा सिर्फ बस सुविधा ही बची है।