{"_id":"f8d98613d46d403ad7d6c8af0f6d3f93","slug":"traffic-stoped-on-the-india-nepal-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन थमा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 02 Nov 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और नेपाल सीमा पर अचानक वाहनों का आवागमन थम गया है। एसएसबी ने सुरक्षा का हवाला देेते हुए नेपाल से आने वाले वाहनों के सीमा प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। उधर, नेपाल पुलिस ने नेपाल सरकार के आदेश का हवाला देकर भारतीय वाहनों का प्रवेश रोक दिया है। इसके कारण सीमा पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
विज्ञापन
बाइक और साइकिल तक को नहीं आने-जाने दिया जा रहा है। सिर्फ लोगों का पैदल आवागमन हो रहा है। अचानक उत्पन्न हुई स्थिति से दोनों देशों के नागरिक परेशान हैं। रुपईडीहा बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। नेपाल में मधेस आंदोलन के कारण दो माह से सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
नेपाल निरंतर भारत पर तरह-तरह के आरोप लगाता है। सोमवार को भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल की जमुनहा चौकी पर तैनात सुरक्षा बल के जवानों ने नेपाल सरकार के आदेश का हवाला देकर भारत से जाने वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना जब एसएसबी को मिली तो एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट पीएन सिंह ने उच्चाधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा के मद्देनर नेपाल से आने वाले सभी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। साइकिल और बाइक तक को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
सिर्फ पैदल आने-जाने वाले लोग सीमा पार कर रहे हैं। अचानक वाहनों का आवागमन ठप होने से सीमा पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नेपाल के जमुनहा चौकी इंचार्ज विष्णु गिरि ने बताया कि नेपाल सीमा में प्रवेश करने वाले भारतीय वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नेपाल सरकार ने इस मामले में दिशा निर्देश जारी कर दिया है।