{"_id":"5dd17eb78ebc3e549d0403df","slug":"traffic-of-20-thousand-people-will-be-easy-bahraich-news-lko492776698","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार लोगों का आवागमन होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार लोगों का आवागमन होगा आसान
विज्ञापन
जरवल में योजनाओं का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवल (बहराइच)। कैसरगंज क्षेत्र की तीन सड़कों को 67.86 लाख रुपये खर्च कर दुुरुस्त कराया जाएगा। पूर्वांचल विकास निधि और त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत इन सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिली है। इन सड़कों का निर्माण होने से क्षेत्र के करीब 20 हजार लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड की ओर से त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 49.86 लाख रुपये की लागत से नकौड़ा पेंटेड रोड से ईदीपुर तक 800 मीटर पिच रोड के काम को मंजूरी मिली है। वहीं पूर्वांचल विकास निधि योजना के तहत कार्यदायी विभाग उत्तर प्रदेश सहकारी विधायन एवं शीतगृह संघ लिमिटेड (पैक्सफेड) प्रखंड देवीपाटन मंडल द्वारा 9.775 लाख की लागत से ग्राम भखरौली कनपुरवा के कुर्मियनपुरवा में 228 मीटर एवं 8.275 लाख रुपये की लागत से ग्राम आदमपुर में पेंटेड रोड से माधवराज निषाद के घर की तरफ 200 मीटर इंटरलॉकिंग कार्य को मंजूरी शासन ने दी है।
सहकारिता मंत्री ने निर्माण कार्यों का रविवार को शिलान्यास किया। इस दौरान सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का सपना है कि देश व प्रदेश में जनता की मूलभूत सुविधाओं का विकास हो तथा सभी गरीब व जरुरतमंद लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ आवागमन के संसाधन उपलब्ध हो जायें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संपर्क मार्गों के रास्ते ही इन दूरस्थ क्षेत्रों में विकास आयेगा। नकौड़ा पेंटेड रोड से ईदीपुर तक पिच रोड बनने से इस क्षेत्र के लगभग 5000 लोगों के आवागमन में सुविधा होगी। संपर्क मार्ग के रास्ते हमारे किसान अपनी उपज को बाजार तक पहुंचाकर उसका वाजिब मूल्य प्राप्त करेंगे। जिससे क्षेत्र के किसानों में खुशहाली आयेगी।
तीनों सड़कों के निर्माण से करीब बीस हजार की आबादी का आवागमन सुलभ हो सकेगा। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री के पीआरओ कौशलेंद्र विक्रम सिंह, विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, जिला मंत्री सुबेद वर्मा, एक्सईएन दिलीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।